क्या मंत्री , गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि गया जिला अतंर्गत नगर परिषद बोधगया के ग्राम-बकरौर स्थित कब्रिस्तान की चाहारदीवारी नहीं होने के कारण यह कब्रिस्तान अतिक्रमण एवं आवारा पशुओं की शरणस्थली बनते जा रहा है; यदि हां, तो सरकार कबतक उक्त कब्रिस्तान की चाहारदीवारी का निर्माण कराना चाहती है, नहीं तो क्यों?