क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः- 1.क्या यह बात सही है कि गया जिलान्तर्गत फतेहपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत चरोखरी के ग्राम बंदरा के पास पैमार नदी पर पुल नहीं है जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है, यदि हाँ, तो सरकार बंदरा के पास पैमार नदी पर पुल का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?