क्या मंंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि दलित विकास मिशन के अंतगर्त वर्ष 2010-11 से अनुसूचित जाति/जनजाति बाहुल्य गांवों में सामूदायिक भवन-सह-वर्क शेड का निर्माण काराये जाने की योजना लागू है;2. क्या यह बात सही है कि गया जिला अंतगर्त फतेहपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत मेयारी के ग्राम आमीन टोला, जेहलीबिगहा, राजवंशी टोला एवं ग्राम पंचायत नगमा के ग्राम -नगमा रवीदास अनुसूचित जाति बाहुल्य होने के बावजूद भी सामुदायिक भवन-सह वर्क शेड का निर्माण अभी तक नहीं कराया गया है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उतर स्वीकारात्क है तो क्या सरकार उक्त गांवों में सामुदायिक भवन सह वर्क शेड का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?