क्या मंंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है कि गया जिलान्तगर्त फतेहपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत नगमा के ग्राम नगमा में वर्ष 2010 में हाई स्कूल के भवन का निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई थी; 2. क्या यह बात सही है कि जनवरी 2024 में बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना निगम लि0 द्वारा संविदा के उपरांत अभी तक मात्र 10 प्रतिशत कार्य ही किया गया है 3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उतर स्वीकारात्क है तो क्या सरकार नगमा हाई स्कूल के भवन निर्माण का कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं, तो क्यों?