क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1 क्या यह बात सही है कि गया जिलान्तर्गत फतेहपुर, टनकुप्पा एवं बोधगया अंचलों में स्थाई अंचल अधिकारी नहीं है, जिसके कारण आम जनता को भूमि संबंधित कार्य कराने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त अंचलों में स्थाई अंचल अधिकारी का पदस्थापना करना चाहती है, हां तो कबतक, नहीं तो क्यों ?