क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि गया जिला अतंर्गत टनकुप्पा प्रखंड के चोमार पंचायत के प्रा. विद्यालय छकौड़ी बिगहा में नये कमरे के निर्माण एवं जर्जर कमरे की मरमत्ती नहीं होने से विद्यालय के छात्र-छात्राओ की पढ़ाई मे कठिनाई होती है, यदि हाँ तो सरकार उक्त विद्यालय में नये कमरे के निर्माण एवं जर्जर कमरे की मरमत्ती कब तक कराना चाहती है, नहीं तो क्यों ?