क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-(1) क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत रानीगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत- गुणवंती में छात्राओं के लिए एक उच्च विद्यालय है, किन्तु छात्रों के लिए उच्च विद्यालय नहीं है, जिससे वहाँ के छात्रों को लम्बी दूरी तय कर दूसरे पंचायत हाँसा पढ़ने के लिए जाना पड़ता है जबकि पूर्व में ही प्रत्येक पंचायत में सबके शिक्षा के लिए उच्च विद्यालय स्थापित करने का सरकार का निर्णय है; यदि हाँ तो क्या सरकार छात्रों के लिए गुणवंती में एक उच्च विद्यालय स्थापित करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?