क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि गया जिला अतंर्गत टनकुप्पा प्रखंड के जगन्नाथपुर पंचायत के प्रा. विद्यालय सुरूंगाबिगहा में नये कमरे के निर्माण एवं जर्जर कमरे की मरमत्ती नहीं होने से पठन-पाठन कार्य वाधित हो रहा है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त विद्यालय में नये कमरे के निर्माण के साथ जर्जर कमरे की मरमत्ती कब तक कराना चाहती है, नहीं तो क्यों ?