क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चम्पारण जिलान्तर्गत सिकटा प्रखण्ड के वैशखवा सिकटा बाजार और मैनाटाड़ प्रखण्ड के मैनाटांड़ और इनरवा बाजार में सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से आम जनता को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है;2. क्या यह बात सही है कि सिकटा, मैनाटांड़ जैसे छोटे बाजारों, चौक चौराहों पर कूड़ा - कचरा हटाने और सफाई की कोई नियमित व्यवस्था नहीं है, जिससे गंदगी का अम्बार लगा रहता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त ग्रामीण बाजारों में शौचालय और सफाई सम्बन्धी समस्या का समाधन कराने का विचार रखती है, नहीं, तो