हिन्दी दैनिक समाचार पत्र में दिनांक 07.01.2025 को प्रकाशित शीर्षक “मढृौरा चीनी मिल परिसर को बना दिया डंपिग जोन” को ध्यान में रखते हुए क्या मंत्री , नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सारण जिलान्तर्गत मढ़ौरा नगर पंचायत में स्थित मढ़ौरा चीनी मिल परिसर में सफाई कार्य करने वाली एजेंसी द्वारा कचरा का डंपिंग जोन बना दिया गया है तथा उक्त डंपिंग जोन में कचरा को जलाने पर जहरीले धुंए से आसपास के लोगों को सांस लेना मुश्किल हो गया है यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त कचरा डंपिंग जोन को हटाने एवं उक्त एजेंसियों पर कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?