तारांकित प्रश्नक्या मंत्री, खाद्य एवं उपभोगता संरक्षण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि अन्यतोदय योजना के तहत अत्यंत गरीबों को 35 कि0ग्रा0 राशन दी जाती हैं,2. क्या यह बात सही हैं कि पटना जिलान्तर्गत प्रखंड फुलवारीशरीफ के ग्राम-कुरकुरी निवासी प्रियंका कुमारी , कलावती देवी, लक्ष्मीमिनिया देवी, लालपरी देवी, प्रतिमा देवी सहित दर्जनों लोगों को जनवितरण प्रणाली दुकानदारो द्वारा 35 कि ०ग्रा० जगह 25 और 30 कि० ग्रा० ही राशन दी जाती हैं, तथा राशन दुकान भी नियमानुकूल नहीं खुलता हैं,3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कुरकुरी सहित सकरैचा, रामपुर फरीदपुर, गोनपूरा, सोरमपुर और परसा पंचायत के जनवितरण प्रणाली के दुकान की जाँच कराते हुये दोषी दुकानदारो के विरुद्ध कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?