Back to Legislative Questions Repository
Q.No 657Starred Question Listed

कार्रवाई कराना

श्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह (194) (आरा) गृह 10 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

स्थानीय  हिन्दी दैनिक  समाचार पत्र में दिनांक 9-01-2025 को प्रकाशित 'साइबर अपराध: दस बैंकों में सर्वाधिक संदिग्ध खाते' शीर्षक को ध्यान में रखते हुए क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि राज्य की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने राज्य के दस संदिग्ध खाते वाले बैंकों पर कार्रवाई हेतु केन्द्र सरकार एवं रिजर्व बैंक को पत्र दिया है;2.क्या यह बात सही है कि सभी दस बैंकों में ज्यादातर प्राइवेट बैंक की शाखा है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या  सरकार राज्य के सभी दस सरकारी एवं प्राइवेट बैंक  शाखाओ  से साइबर अपराधी खाताधारक के निवास स्थान का पता लगाकर उनपर सख्त कार्रवाई  करने का विचार रखती  है।  हाँ, तो कबतक नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
10 मार्च, 2025
Member
श्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह (194) (आरा)
Department
गृह विभाग
Ministry
गृह
MLA Profile
Amrendra Pratap singh (194)
Amrendra Pratap singh (194)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Arrah-Bhojpur (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
20 Jul 1947