क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत रानीगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत पचीरा के राजस्व मौजा पचीरा में खाता नं0-289 खेसरा नं0-1034 रकवा 2 एकड़ 92 डिसमिल कब्रिस्तान की घेराबंदी नहीं किया गया है; यदि हाँ तो सरकार उक्त कब्रिस्तान की कबतक घेराबंदी कराने का विचार रखती है; नहीं, तो क्यों ?