क्या मंत्री ,गृह विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि गया जिला अंतर्गत टनकुप्पा प्रखंड के ग्राम पंचायत गजाधरपुर के ग्राम- देवशरणा स्थित कब्रिस्तान की चहारदीवारी नहीं होने के कारण उक्त कब्रिस्तान अतिक्रमण एवं आवारा पशुओं की शरणस्थली बनते जा रहा है; यदि हां तो सरकार कब तक उक्त कब्रिस्तान की चहारदीवारीका निर्माण कराना चाहती हैं, नहीं तो क्यों?