क्या मंत्री, वित्त विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि राज्य वेतन आयोग की अनुशंसा के आलोक में पटना ज़िले में पदस्थापित राज्य कर्मियों /पदाधिकारियों एवं आदेशपालकों को शहरी भत्ता व अन्य सुविधाओं के साथ मकान भत्ता 20% मिलता है;2. क्या यह बात भी सही है कि पटना जिले के खगौल थाना, फुलवारीशरीफ थाना व दानापुर थाना अंतर्गत कार्यरत पुलिस कर्मियों एवं पदाधिकारियों को ना ही शहरी भत्ता मिलता है ना ही मकान भत्ता बल्कि उन्हें देहाती क्षेत्र का 7.5 % (साढ़े सात प्रतिशत) भत्ता ही मिलता है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार पटना जिले के राज्य कर्मियों /पदाधिकारियों एवं आदेशपालकों की तरह उक्त थानों के पुलिस कर्मियों एवं पदाधिकारियों को भी समान शहरी भत्ता एवं मकान भत्ता देने का विचार रखती है , हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?