क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1.क्या यह सही है कि सरकार द्वारा 26 मार्च 2008 को वितरहित शिक्षा नीति समाप्त करने के 17 वर्षों के बाद भी आजतक वेतन मान का निर्णय लंबित हैजिसके कारण जे.पी.विश्वविद्यालय छपरा में 17 वर्षों से अनुदान निर्गत नहीं की गई है;2.क्या यह बात सही है कि अधिकांश शिक्षाकर्मी का पैसे के आभाव में इलाज नहीं होने से मृत्यु हो गई और बिना पैसे के सेवानिवृत हो गये;3. यदि उपर्युक्त खड़ों के उत्तर स्वीकारत्मक है तो क्या सरकार उक्त शिक्षा कर्मियों को वेतन तथा लंबित अनुदान देने का विचार रखती है ,हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?