Back to Legislative Questions Repository
Q.No 801Starred Question Listed

दोषीयो पर कार्रवाई

श्री ललित कुमार यादव (82) (दरभंगा ग्रामीण) शिक्षा 11 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि: -1.क्या यह बात सही है कि राज्य के सभी उच्च विद्यालय एवं मध्य विद्यालय (+2) में सरकार के नियमानुसार प्रबंध समिति का अध्यक्ष पदेन माननीय स0वि0स0/स0वि0प0 होते हैं तथा विद्यालयों में सभी तरह के विकास संबंधित निर्माण कार्य प्रबंध समिति के अनुमोदनोपरांत करने का नियम है;2. क्या यह बात सही है कि राज्य के सभी उच्च विद्यालयों/(+2) माध्यमिक विद्यालय में विकास कार्य (चहारदिवारी, कमरा निर्माण एवं अन्य) बिना प्रबंध समिति के अनुमोदन के मनमाने ढंग से मानक एवं विशिष्टियां के अनुरूप नहीं किया जा रहा है, उदाहारणस्वरूप +2 उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, कनकपुर मनीगाछी, दरभंगा, उत्क्रमित उच्च मध्य विद्यालय, गंज मनीगाछी, दरभंगा आदि,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कबतक बिना प्रबंध समिति के अनुमोदन के कराये गए कार्यों की उच्च स्तरीय जाँच कराकर दोषी अधिकारियों एवं संवेदकों पर कार्रवाई करने की विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
11 मार्च, 2025
Member
श्री ललित कुमार यादव (82) (दरभंगा ग्रामीण)
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा
MLA Profile
Lalit Kumar Yadav (82)
Lalit Kumar Yadav (82)
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Darbhanga Rural - Darbhanga (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
01 Jan 1966