क्या मंत्री , शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1.क्या यह बात सही है कि +2 जनता उच्च विद्यालय, जीवछघाट में (चाहरदिवारी, मकान एवं सौंदर्यकरण) निर्माण कार्य BSIEDC के द्वारा किया जा रहा हैं।; 2. क्या यह बात सही है कि बिना प्रबंध समिति के निर्णय के ही पूर्व से निर्मित भवन करकटवारी तोड़ा गया एवं कीमती लकड़ियों को बेचा गया है; 3. क्या यह बात सही है कि संवेदक,प्रधानाध्यापक एवं विभाग के अभियंताओं के मिली भगत से घटिया निर्माण तथा चाहरदिवारी का निर्माण पूर्व से निर्धारित जमीन मापी के अनुसार स्कूल की जमीन छोड़कर किया जा रहा है; 4. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार जांच कर कर दोषी संवेदक एवं अभियंताओं पर कार्रवाई करने के विचार रखती है, नहीं तो क्यों?