क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा 5 वर्षीय अनुरक्षण अवधि से बाहर का सड़को का मरम्मती अथवा निर्माण कार्य किया जाता है; 2. क्या यह बात सही है कि(1) नैनाघाट से पैठान कबई (2) NH-57 काकरघाटी से काकरघाटी रेलवे लाइन, सड़क ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल दरभंगा-1 की सड़क है जो 13 वर्ष पूर्व निर्माण हुआ था अब अति जर्जर है तथा यातायात बाधित है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त दोनो सड़क का निर्माण कबतक करने की विचार रखती हैं, नही, तो क्यो?