स्थानीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र में दिनांक 18.12.24 को प्रकाशित शीर्षक "आपराधिक वारदात से सुर्खियों में रहने वाला मुजफ्फरपुर अपराधियो को सजा दिलाने में फेल. 44789 केस में नवंबर में किसी को सजा नहीं" को ध्यान में रखते हुए क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है की पुलिस की ओर से जाँच रिपोर्ट व सबूत पेश नहीं किये जाने से आरोपितों की रिहाई हो रही है; यदि हाँ, तो सरकार इसके समाधान के लिये कार्य योजना तैयार कराने का विचार रखती है?