क्या मंत्री, खेल विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिलान्तर्गत मनीगाछी प्रखंड के बलौर स्टेडियम एवं दहौड़ा सकरी स्टेडियम की चहारदिवारी क्षतिग्रस्त हैं, जिस कारण युवाओं को खेलकूद में काफी कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त दोनों स्टेडियम का जीर्णोद्धार कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?