क्या मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग यह बतलाने की कृपा करेगें कि -क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला अंतर्गत केसरिया प्रखण्ड के मठिया पंचायत वार्ड नं0-13 महादलित टोला में सामुदायिक भवन नही है, जिससे महादलित परिवारों को कठिनाई हो रही है ,यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त महादलित टोला में सामुदायिक भवन बनवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?