क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के अंतर्गत केसरिया विधान सभा क्षेत्र के सत्तरघाट पुल के बगल में स्थित श्मशान घाट पर विद्युत शवदाह गृह/मुक्तिधाम एवं छावनी शेड नहीं रहने के कारण लोगों को दाह संस्कार में बहुत कठिनाई होती है; यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त श्मशान घाट पर मुक्ति धाम/विद्युत शवदाह गृह तथा छावनी शेड का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?