Back to Legislative Questions Repository
Q.No 745Starred Question Listed

दोषी पर कारवाई

श्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह (194) (आरा) शिक्षा 11 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

दैनिक हिन्दी समाचार पत्र में दिनांक- 19.12.2024 को प्रकाशित “बच्चों के पेयजल पर डाका- 270 की जगह 100 फीट बोरिंग की और लगा दिए मोटर” शीर्षक को ध्यान में रखते हुए क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि राज्य के 71 हजार स्कूलों में सबमर्सिबल बोरिंग पम्प लगाने की योजना है, जिसमें 351 करोड़ की लागत से 13 हजार स्कूलों में पंप लगाये जा चुके हैं;2. क्या बात सही है कि राज्य के 11 जिलों के 2200 स्कूलो में पढने वाले छात्रों को दूषित पानी पीना पड़ रहा है, क्योंकि उक्त स्कूलों में 270 से 300 फीट गहरी बोरिंग के निर्देश के बावजूद अधिकांश स्कूलों में मात्र 100 फीट ही बोरिंग की गयी है एवं प्रत्येक विद्यालय में 2.70 लाख रूपये दिये जाने के बावजूद मानक के अनुरूप कार्य नहीं कराया गया है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त मामले की जाँच कराने और दोषी पदाधिकारी एवं संवेदको के विरूद्ध कार्रवाई करने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
11 मार्च, 2025
Member
श्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह (194) (आरा)
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा
MLA Profile
Amrendra Pratap singh (194)
Amrendra Pratap singh (194)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Arrah-Bhojpur (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
20 Jul 1947