क्या मंत्री, परिवहन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह सही है कि दिनांक-25.11.2021 में विद्याभूषण राम, ग्राम-चकरी, घौलाटोला, थाना-दरौली, सीवान का बननौली पेट्रोल पम्प मैरवा के पास स्कूल बस से दुर्घटना हो जाने के कारण सदर अस्पताल, सीवान में मृत्यू हो गयी है। जिसका मैरवा थाना में F.I.R. No.- 385/2021, दिनांक 28.11.2021 है;2. क्या यह सही है कि सभी आवश्यक कागजात जमा करने के पश्चात भी परिवहन विभाग द्वारा मृतक के आश्रित को मुआवजा नहीं दिया गया है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त मृतक के आश्रित को कब तक मुआवजा देने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?