Back to Legislative Questions Repository
Q.No 711Starred Question Listed

प्राथमिक विद्यालय का भवन निर्माण

श्री अचमित ऋषिदेव (47) (रानीगंज, अररिया) शिक्षा 11 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-(1)   क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत रानीगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत परिहारी के वार्ड नं0-7 मंडल टोला में वर्ष- 2011 से एक प्राथमिक विद्यालय संचालित है तथा विद्यालय के नाम से 25 डिसमिल जमीन भी उपलब्ध है किन्तु भवन नहीं रहने के कारण उक्त विद्यालय को 4 किलोमीटर दूर वार्ड नं0-5 में अवस्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, परिहारी के साथ टैग कर दिया गया है, जिससे उस टोला के बच्चों को वहाँ जाने में कठिनाई हो रही है; यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त विद्यालय का अपना भवन निर्माण करने का विचार रखती है; नहीं, तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
11 मार्च, 2025
Member
श्री अचमित ऋषिदेव (47) (रानीगंज, अररिया)
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा
MLA Profile
Achmit Rishidev (47)
Achmit Rishidev (47)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Raniganj, Araria - Araria (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
15 Jul 1967