क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि राज्य भर में कम्प्यूटर, मेल आदि कई किमती सामग्री विद्यालयो में उपलब्ध है जिसकी सुरक्षा के बावजूद अक्सर चोरी की घटनायें घटित हो जा रही है,2. क्या यह बात सही है कि जहानाबाद जिलान्तर्गत घोसी विधान सभा में 10+2 विद्यालय अहियासा 10+2 पाली जैसे विद्यालयों में चहारदीवारी नहीं होने के कारण सामग्रियों की चोरी की घटनाओ में वृद्धि हो गई है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कबतक चहारदीवारी विहीन विद्यालयों में चहारदीवारी निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?