हिंदी समाचार पत्र में दिनांक 9 दिसम्बर, 2024 के अंक में प्रकाशित खबर के शीर्षक "सूबे के स्कूलों को 80 हज़ार कमरो की जरूरत" के आलोक में क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला सहित राज्य के स्कूलों को करीब 80 हज़ार कमरो की जरूरत है। स्कूल मे कमरा नहीं होने से बच्चों को पढ़ने मे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है;क्या यह बात सही है कि विभाग द्वारा मार्च 2025 तक कमरो के निर्माण का लक्ष्य दिया है जिसके बावजूद अभी तक कमरा निर्माण करने का रफ्तार काफी धीमी है;यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार ढाका विधान सभा सहित राज्य के सभी स्कूलों में कमरों का निर्माण कार्य निर्धारित समय तक पूर्ण करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?