क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि सिवान जिलान्तर्गत दरौंदा विधानसभा के हसनपुरा प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय, तिलौता रसूलपूर का अपना भवन नहीं होने से छात्र -छात्राओं को पठन-पाठन में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ तो सरकार उक्त विद्यालय का भवन निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?