क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि सरकार बड़े पैमाने पर पंचायतों में पंचायती राज सरकारी भवन बनवा रही है;2. क्या यह बात सही है कि अबतक अधिकांश पंचायती राज सरकारी भवनों में काम-काज प्रारंभ नहीं हो सका है;3. क्या यह बात सही है कि पूर्व में निर्मित पंचायती राज सरकार भवन की देख-रेख के लिए रात्रि प्रहरी एवं परिचारी नहीं रहने के कारण रख-रखाव के अभाव में भवन की स्थिति दयनीय है;4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार निर्मित भवनों के रख-रखाव हेतु रात्रि प्रहरी एवं परिचारी तथा छूटे हुए पंचायतों में भी यथाशीघ्र पंचायत सरकार भवन बनवाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?