मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि बक्सर जिला के केसठ अंचल के वाद संख्या 07/14-15 के तहत मौजा दंगौली थाना संख्या- 457 चक खाता- 55क, चक खेसरा संख्या-15, में 29 भूमिहीनों को भूमि का पर्चा आवंटित किया गया है जिनके द्वारा बार-बार आवेदन करने के बावजूद भी अंचल अधिकारी केसठ द्वारा परिमार्जन कर लगान रशीद नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारण भूमिहीनों को लगान रसीद के आभाव में आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त पर्चाधारियों के भूमि का परिमार्जन कर लगान रसीद देने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों ?