Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1216Starred Question Listed

मुआवजा देना

श्री रामबली सिंह यादव (217) (घोसी ) गृह 17 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

स्थानीय  दैनिक समाचार पत्र  के जहानाबाद-अरवल  दिनांक 23.10.2023 में प्रकाशित खबर “माँ के साथ जेल में बंद दो वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान गई जान” के माध्यम से क्या मंत्री, गृह विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि जहानाबाद जिला के मंडल कारा काको में बंद बसंती देवी के साथ दो वर्षीय फुलमंती कुमारी की मौत इलाज के दौरान हो गया था, जिसका केस काको थाना में दर्ज है;2. क्या यह बात सही है कि बीमार बच्ची का इलाज कराने के लिए ले जा रही माँ बसंती देवी को आबकारी विभाग ने बिना कोई साक्ष्य के बीमार बच्ची के साथ लोगों को मना करने के बावजूद जेल भेज दिया था। समय पर इलाज के अभाव में महादलित परिवार की बच्ची फुलवंती कुमारी के मौत के जिम्मेवार न तो अब तक किसी पर कोई कार्रवाई की गई और न ही पीड़ित परिजन को कोई मुआवजा मिला;3.यदि उपर्युक्‍त  खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिजन को कबतक मुआवजा देने को विचार रखती है, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
17 मार्च, 2025
Member
श्री रामबली सिंह यादव (217) (घोसी )
Department
गृह विभाग
Ministry
गृह
MLA Profile
Ram Bali Singh Yadav (217)
Ram Bali Singh Yadav (217)
First-Time Elected
Party
Communist Party of India (Marxist-Leninist) (Liberation)
Constituency
Ghosi-Jehanabad (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
20 Feb 1965