क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :—1. क्या यह बात सही है कि पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत चनपटिया विधानसभा क्षेत्र की सभी 35 पंचायतों में निर्मित एवं निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों के निर्माण कार्यों में स्वीकृत प्राक्कलन/कोटेशन के अनुरूप निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है तथा घटिया ईंट, लोकल बालू एवं मानक के विपरीत सरिया छड का उपयोग हो रहा है, यदि हां, तो सरकार उक्त निर्मित एवं निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई एवं गुणवत्ता के अनुरूप पुनर्निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?