क्या मंत्री, गन्ना उद्योग विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि चीनी मिलों को राहत देते हुए सरकार ने किसानों के हित की सेस राशि (उपकर राशि) को 1.8 प्रतिशत से घटा कर मात्र 0.20 प्रतिशत कर दिया है जिसे भी कुछ चालू चीनी मिलें विगत पांच वर्षो से नहीं दे रही है;2. क्या यह बात सही है कि सेस राशि कम होने से गन्ना में व्यापक पैमाने पर रोग लगने पर दवा छिड़काव, सड़क पर गन्ना लदी खराब ट्रैक्टर-ट्रोलियों की लोडिंग अनलोडिंग में सहयोग, ट्रैक्टर-ड्राइवरों के हजारी में प्राथमिक उपचार व अन्य संबंधित मामलों में कोई सहयोग नहीं मिल पा रहा है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार गन्ना किसानों की उपर्युक्त समस्याओं के समाधान के लिए सेस राशि में बढ़ोतरी और उसके व्यय में पारदर्शिता कबतक लाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?