क्या मंत्री, गन्ना उद्योग विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि मोतिहारी चीनी मिल वर्ष 2009-10 में 1111.26 लाख, वर्ष 2011-12 में 83.75, वर्ष 2012-13 में 546.01 लाख कुल 1741.02 लाख रूपया गन्ना किसानों के बकाया राशि का भुगतान अबतक नहीं किया गया है, यदि हॉं, तो सरकार उक्त चीनी मिल से किसानों के बकाये राशि का भुगतान कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?