क्या मंत्री,गन्ना उघोग विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत लोहट,रैयाम और सकरी में चीनी मिल वर्ष 1995 से बंद पड़ा है जिससे उक्त मिल में कार्यरत परिवार बेरोजगार हो गए हैं ;2. क्या यह बात सही है कि उक्त चीनी मिल बिहार सरकार के चीनी मिल निगम के द्वारा संचालित होता था;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त बंद पड़े चीनी मिल को पुनः चालू कराना चाहती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?