Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1150Starred Question Listed

विचार करना

श्रीमती रश्मि वर्मा (3) (नरकटियागंज) गन्ना उद्योग 17 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, गन्ना उद्योग विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चम्पारण जिला के नरकटियागंज चीनी मिल द्वारा क्षेत्र के गन्ना किसानों को उन्नत प्रभेद का बीज  दिया जाता है, जिसे किसान अपने खेतों में लगाते है;2. क्या यह बात सही है कि गन्ना का बीज 1 वर्ष खेत में लगाने के उपरांत उससे 3 वर्ष तक गन्ना तैयार होता है, परंतु चीनी मिल द्वारा प्रत्येक वर्ष प्रभेद बदलकर पुराने गन्ना किसानों को परमिट देने से मना किया जाता है और नए प्रभेद वाले किसानों को ही परमिट दिया जाता है, जिससे सैकड़ों पुराने गन्ना उत्पादक किसान आर्थिक तंगी झेलने को मजबूर हैं;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं , तो सरकार कबतक किसानों के हित में एक उन्नत प्रभेद बीज से प्राप्त गन्ना को कम से कम तीन वर्षो तक चीनी मिल द्वारा खरीदने का निर्देश देने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
17 मार्च, 2025
Member
श्रीमती रश्मि वर्मा (3) (नरकटियागंज)
Department
गन्ना उद्योग
Ministry
गन्ना उद्योग
MLA Profile
Rashmi Varma (03)
Rashmi Varma (03)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Narkatiaganj - West Champaran (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
04 Jan 1967