क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है कि टी पी वर्मा काॅलेज नरकटियागंज, पश्चिमी चंपारण में चाहरदिवारी नहीं रहने के कारण असामाजिक तत्व एवं भू माफियाओं द्वारा काॅलेज के खाली जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया है; 2. क्या यह बात सही है कि उक्त काॅलेज में चाहरदिवारी नहीं रहने के कारण असामाजिक तत्व का जमावड़ा लगा रहता है जिससे यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं भयभीत रहते हैं; 3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार टीपी वर्मा काॅलेज, नरकटियागंज को अतिक्रमण मुक्त करा कर चाहरदिवारी निर्माण करने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?