Back to Legislative Questions Repository
Q.No 27Starred Question Listed

जांच कर कार्रवाई करते हुए नए प्रभारी प्राचार्य नियुक्त कराना

श्रीमती रश्मि वर्मा (3) (नरकटियागंज) शिक्षा 26 नवम्बर, 2024 · त्रयोदश सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1.क्या यह बात सही है कि कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के अंतर्गत जानकी संस्कृत उप शास्त्री महाविद्यालय, नरकटियागंज, पश्चिमी चंपारण में प्रभारी प्राचार्य के पद पर एक ही व्यक्ति का तीन-तीन बार नियुक्ति किया गया है,जो कि नियमसंगत नहीं है; 2.क्या यह बात सही है कि उक्त महाविद्यालय में शाशी निकाय द्वारा प्रभारी प्राचार्य पर वित्तीय अनियमितता एवं संदेहास्पद नियुक्ति के आलोक में तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करने का प्रस्ताव पासकर विश्वविद्यालय के कुल सचिव से नए प्रभारी प्राचार्य नियुक्त करने का आग्रह किया गया था;परंतु अबतक प्राचार्य बदलने की कार्रवाई विश्वविद्यालय द्वारा नहीं किया गया है; 3.यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार शाशी निकाय के गंभीर आरोपों के आलोक में तत्कालीन प्रभाव से वर्तमान प्रभारी को विरमित कर उनपर लगे आरोपों की जांचकर कार्रवाई करते हुए नए प्रभारी प्राचार्य नियुक्त करने का विचार रखती है हाँ,तो कबतक, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
त्रयोदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
26 नवम्बर, 2024
Member
श्रीमती रश्मि वर्मा (3) (नरकटियागंज)
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा
MLA Profile
Rashmi Varma (03)
Rashmi Varma (03)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Narkatiaganj - West Champaran (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
04 Jan 1967