क्या मंत्री , गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि गया जिला अतंर्गत फतेहपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत नगमा के ग्राम- छोटहरा स्थित कब्रिस्तान की चहारदीवारी नहीं होने के कारण उक्त कब्रिस्तान का अतिक्रमण एवं आवारा पशुओं की शरणस्थली बनते जा रहा है; यदि हां, तो सरकार कब तक उक्त कब्रिस्तान के चाहारदीवारी का निर्माण कराना चाहती है, नहीं तो क्यों?