क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -1. क्या यह बात सही है कि गया जी जिला अंतर्गत नगर प्रखंड के मदन बिगहा पंचायत में मंडौल के समीप फल्गु नदी पर पुल नहीं रहने के कारण पंच पंचायत की 50 गांव के लोगों को प्रखंड मुख्यालय तक आने-जाने में काफी दूरी तय करना पड़ता है; यदि हां तो सरकार फल्गु नदी पर मंडौल के समीप आरसीसी पुल का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?