Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1137Starred Question Listed

कार्रवाई  कराना

श्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह (194) (आरा) गृह 17 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र में  दिनांक-04.01.2025 को प्रकाशित “अपराध में पैंतरे सिखा फील्ड में उतारे जाते हैं बच्चे, सरगना इन पर रखते पैनी नजर” शीर्षक को ध्यान में रखते हुए, क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि बिहार के गरीब वर्ग के बच्चों को फैक्टरी में काम दिलाने के नाम पर आपराधिक सरगना बच्चो को मोबाईल की चोरी एवं छिनतई का  प्रशिक्षण देकर उनसे चोरी एवं आपराधिक घटनाएं करा रहे हैं, जिसके तार पं0 बंगाल, झारखंड एवं पटना के विभिन्न क्षेत्रों में फैला हुआ है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त मामलों  के सम्बन्ध में पुलिस प्रशासन मौन है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार राज्य में गरीब वर्ग के बच्चों को अपराधी बनाने वाले सरगना पर कार्रवाई करने के साथ ही बच्चों को अपराधी  बनने से बचाने हेतु  कौन से कदम उठाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
17 मार्च, 2025
Member
श्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह (194) (आरा)
Department
गृह विभाग
Ministry
गृह
MLA Profile
Amrendra Pratap singh (194)
Amrendra Pratap singh (194)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Arrah-Bhojpur (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
20 Jul 1947