Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1407Starred Question Listed

सप्लीमेंट्री रिज़ल्ट जारी करने के सम्बन्ध में

श्री संदीप सौरभ (190) (पालीगंज ) शिक्षा 18 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:—1.क्या यह सही है कि शिक्षक बहाली TRE-3.0 में कुल 87,774 पदों के विरुद्ध केवल 66,605 अभ्यर्थियों का परिणाम दिया गया तथा विज्ञापन में वर्ग प्राथमिकता माँगे जाने के बावजूद 8,000 से अधिक परीक्षार्थियों का मल्टिपल रिजल्ट दिया गया;2. क्या यह सही है कि उक्त परीक्षा में कम सीटों पर परिणाम जारी करने तथा मल्टिपल रिजल्ट के कारण कई अभ्यर्थी कट-ऑफ में आने के बावजूद उम्र के आधार पर अथवा एक या दो अंक से वंचित रह गए, जबकि दिनांक 15.01.2025 को BPSC की सूचना में शिक्षा विभाग द्वारा रिक्तियाँ उपलब्ध कराने पर सप्लीमेंट्री रिज़ल्ट प्रकाशित करने की सहमति जताई गई थी;3. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार शिक्षक भर्ती TRE-3.0 में मल्टिपल रिजल्ट और दस्तावेज़ सत्यापन के कारण बची हुई सीटों पर सप्लीमेंट्री रिज़ल्ट जारी कराने का विचार रखती है,  नहीं, तो क्यों?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
18 मार्च, 2025
Member
श्री संदीप सौरभ (190) (पालीगंज )
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा
MLA Profile
SANDEEP SAURAV (190)
SANDEEP SAURAV (190)
First-Time Elected
Party
Communist Party of India (Marxist-Leninist) (Liberation)
Constituency
Paliganj - Patna (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
27 May 1987
Address
Village- Molanipur, Post Office- Sadikpur, Police Station- Maner