क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- सिवान जिलान्तर्गत दरौंदा प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय भीराचक एवं राजकीय मध्य विद्यालय रानी बारी भवनहीन होने से छात्रों को पठन -पाठन में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है; यदि हाँ, तो क्या सरकार उक्त वर्णित विद्यालयों की भवन निर्माण करवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?