दैनिक समाचार पत्र में दिनांक 17.02.2025 को प्रकाशित शीर्षक- "विवि कॉलेजों के कर्मियों को समय पर पेंशन बड़ी चुनौती" को ध्यान में रखते हुए क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1.क्या यह बात सही है कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के एस०डी० संस्कृत विश्वविद्यालय सहित 13 विश्वविद्यालय और अंगीभूत कॉलेजों में 20 हजार पेंशनधारी हैं, जिन्हें प्रति माह औसतन 180 करोड़ रूपये से अधिक की राशि पेंशन के रूप में भुगतान होता है;2 क्या यह बात सही है कि पे-रोल मैनेजमेंट में पेंशनधारियों का ब्यौरा अपलोड करने की गति अत्यंत धीमी होने के कारण Nov. 2024 से जनवरी 2025 तक का पेंशन का भुगतान नहीं किया जा सका है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार विवि कॉलेजों के कर्मियों का पेंशन समय पर भुगतान करने का विचार रखती है ?