Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1388Starred Question Listed

प्राथमिक विद्यालय स्थापित करना

श्री अचमित ऋषिदेव (47) (रानीगंज, अररिया) शिक्षा 18 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत रानीगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत पचीरा के वार्ड नं0-09 ग्राम कजरा शरणार्थी टोला में कोई प्राथमिक विद्यालय नहीं है वहाँ के छोटे-छोटे बच्चों को ढ़ाई से तीन किलोमीटर की दूरी तय कर पढ़ने के लिए ग्राम पचीरा जाना पड़ता है जबकि शरणार्थियों को बसाने के पूर्व ही विद्यालय निर्माण के लिए पुर्नवास विभाग द्वारा मौजा कजरा में खाता नं0-40 खेसरा नं0-141, 274, 275 रकवा 2 एकड़ गैर मजरूआ पुनर्वास विभाग की जमीन उपलब्ध करा दी गई है; यदि हाँ, तो क्या सरकार उक्त गाँव में उल्लेखित भूखंड पर एक प्राथमिक विद्यालय स्थापित करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
18 मार्च, 2025
Member
श्री अचमित ऋषिदेव (47) (रानीगंज, अररिया)
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा
MLA Profile
Achmit Rishidev (47)
Achmit Rishidev (47)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Raniganj, Araria - Araria (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
15 Jul 1967