हिन्दी दैनिक समाचार पत्र में दिनांक- 06.01.2025 को प्रकाशित "सूबे के 2 हजार से अधिक स्कूलों में सिर्फ एक शिक्षक’ शीर्षक को ध्यान में रखते हुए क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि स्कूल शिक्षा व साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 2637 स्कूल सिर्फ एक शिक्षक के सहारे चल रहे है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 117 स्कूलों में 544 शिक्षक पदस्थापित है, परंतु उन स्कूलों में एक भी बच्चा नामांकित नहीं है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार राज्य के स्कूलों में शिक्षक छात्र अनुपात एक शिक्षक पर 30-35 बच्चों के आधार पर उक्त 2637 स्कूलों में भी शिक्षकों के पदस्थापन का विचार रखती है, हॉ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों?