क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि गया जिला अतंर्गत फतेहपुर प्रखंड के डुमरी चट्टी पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय हलमत्ता में नये कमरे के निर्माण एवं जर्जर भवन की मरम्मती नहीं होने से छात्र-छात्राओं को पठन- पाठन में कठिनाई होती है यदि हाँ तो सरकार उक्त विद्यालय में नये कमरे के निर्माण के साथ जर्जर भवन की मरम्मती कबतक कराना चाहती है, नहीं तो क्यों ?