स्थानीय हिंदी समाचार पत्र में दिनांक- 17.01.25 को प्रकाशित शीर्षक “छात्राओं से लाखों की राशि लेकर कोचिंग किया बंद, संचालक फरार” को ध्यान में रखते हुए क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-1.क्या यह बात सही है कि कंकड़बाग थाना क्षेत्र स्थित आई०आई०टी० जेईई मेन्स की तैयारी करवा रहा आकाश कोचिंग संस्थान छात्रों को बिना सूचना दिए कई बच्चों से लाखों रूपया लेकर कोचिंग बंद कर फरार हो गया है ; यदि हॉं, तो सरकार कबतक कोचिंग संचालक पर कार्रवाई कर गरीब निर्दोष छात्रों को फिस वापस करवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?