मंत्री, खान एवं भूतत्व विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि1. क्या यह बात सही है कि राज्पय के पटना, जहानाबाद, औरंगाबाद, अररिया एवं पश्चिम चम्पारण सहित अन्य जिलों में आवंटित बालू घाटों से खनन विभाग द्वारा चालान निर्गत कर वाहनों पर बालू ढूलाई हो रही है, जिससे सरकार को भी राजस्व प्राप्त हो रहा है;2. क्या यह सही है कि पश्चिम चंपारण के मैनाटांड़ प्रखंड के रामपुर इमिलिया के पास बिरहा नदी घाट से जाली चालान निर्गत किया जा रहा है, जिसके कारण एक ट्रेक्टर ट्राली श्रीनगर थाना में आज भी जब्त है ;3. यदि उपर्युक्त प्रश्न खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है तब क्या सरकार बालूघाटों से जाली चालान निर्गत करने वाले दोषियों को चिन्हित कर कारवाई करना चाहती है , नहीं तो क्यो?